गौरिहार में कलेक्टर का सख्त रुख: लापरवाही पर निलंबन, वेतन कटौती और वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश
गौरिहार समीक्षा बैठक में कलेक्टर पार्थ जैसवाल का सख्त रुख। लापरवाही पर निलंबन, वेतन कटौती और इंक्रीमेंट रोकने के निर्देश दिए।
गौरिहार में कलेक्टर का सख्त रुख: लापरवाही पर निलंबन, वेतन कटौती और वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश
कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने खण्ड स्तरीय समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों
के कार्यों की समीक्षा की, धीमी प्रगति और लापरवाही मिलने पर संबंधित
कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए
गौरिहार।
गौरिहार जनपद में आयोजित खण्ड स्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्टर
पार्थ जैसवाल ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित
योजनाओं और विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में विभागीय
कार्यों की धीमी प्रगति तथा जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की
लापरवाही पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की।
समीक्षा के दौरान राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य,
महिला एवं बाल विकास, कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन और
स्कूल शिक्षा विभाग के कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई।
जिन क्षेत्रों में कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया, वहां संबंधित
कर्मचारियों के विरुद्ध निलंबन, वेतन कटौती और वेतन वृद्धि रोकने
जैसी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
“शासन की मंशा के अनुरूप सभी विभाग निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा
…